गंगा कछार में पुलिस का छापा, 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

Illegal Liquor: पिपरिया थाना क्षेत्र के पथुआ गांव स्थित गंगा कछार बहियार में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात की गई छापेमारी में पुलिस ने 30 लीटर देशी महुआ शराब, गैस सिलेंडर और बर्नर बरामद किया. वहीं मौके पर मौजूद करीब 300 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया.

सूर्यगढ़ा(लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Illegal Liquor: लखीसराय के गंगा कछार इलाके में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को शराब बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके पर भारी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब भी नष्ट की गई.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगा कछार क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब तैयार की जा रही है. सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई. पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

शराब बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पथुआ गांव निवासी बैजनाथ बिंद के पुत्र कामता बिंद को शराब बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. पुलिस ने उसके पास से करीब 30 लीटर तैयार देशी महुआ शराब बरामद की.

शराब बनाने के उपकरण भी जब्त

पुलिस ने मौके से शराब निर्माण में प्रयुक्त एक गैस सिलेंडर और एक बर्नर भी जब्त किया. इसके अलावा छापेमारी के दौरान लगभग 300 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया.

बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज रही है.

लगातार जारी है अभियान

थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

ALSO READ: सदर अस्पताल में मंगलवार का रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >