मसूदन निवासी होमगार्ड जवान की चुनाव ड्यूटी के दौरान रोहतास में मौत

लोकसभा चुनाव को लेकर रोहतास में ड्यूटी पर गये अभयपुर मसूदन निवासी होमगार्ड जवान 55 वर्षीय सुभाष प्रसाद सिंह की मौत हो गयी.

पीरीबाजा���. लोकसभा चुनाव को लेकर रोहतास में ड्यूटी पर गये अभयपुर मसूदन निवासी होमगार्ड जवान 55 वर्षीय सुभाष प्रसाद सिंह की मौत हो गयी. होमगार्ड जवान मुंगेर में सेवारत थे. जहां से उन्हें चुनाव ड्यूटी में रोहतास भेजा गया. जहां हीट स्ट्रोक का शिकार होने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. होमगार्ड जवान की मौत की सूचना परिजनों को दी गयी. उसके बाद मानो घर में कोहराम मच गया. इस घटना से सभी अचंभित रह गये. सूचना पर मृतक के पुत्र सहित अन्य परिजन रोहतास रवाना हो गये. जहां आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक का शव शनिवार सुबह पैतृक गांव अभयपुर के कसवा पंचायत के मसूदन पहुंचा. जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इधर, जवान के मौत के बाद मुंगेर होमगार्ड डीएसपी अनुज कुमार अन्य पदाधिकारी एवं जवानों के साथ मृतक का गांव मसूदन पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया एवं परिजनों को नियमानुसार आर्थिक मदद एवं आश्रितों को अनुकंपा के आधार नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >