सड़क सुरक्षा को लेकर चला विशेष अभियान, हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन की अपील

लखीसराय में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से एक विशेष हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में परिवहन विभाग की टीम ने प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों और हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक किया. अधिकारियों ने सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताया.

Lakhisarai Helmet Awareness Drive: लखीसराय. जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया. यह अभियान शहर के विद्यापीठ चौक और जेल मोड़ पर संचालित किया गया, जिसमें परिवहन विभाग की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई.

प्रमुख चौक-चौराहों पर चलाया गया अभियान

अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, मोटरयान निरीक्षक प्रतीक कुमार एवं विपिन कुमार सहित परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चालकों को रोककर हेलमेट पहनने, सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया.

वाहन चालकों को दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव

अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वे हमेशा आईएसआई मार्क वाले गुणवत्तापूर्ण हेलमेट का उपयोग करें. साथ ही निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने, शराब या अन्य किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई.

सड़क सुरक्षा को बताया सामूहिक जिम्मेदारी

परिवहन विभाग ने अभियान के दौरान लोगों को संदेश दिया कि सड़क पर अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. अधिकारियों ने कहा कि छोटी-सी सावधानी कई बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकती है.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

Lakhisarai Helmet Awareness Drive: जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि ने लोगों से स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनकर ही घर से निकलने की अपील की. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी जिले में नियमित रूप से चलाए जाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >