किऊल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन व चार की ऊंचाई कार्य किया गया बंद

किऊल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन एवं चार की ऊंचाई कार्य पिछले कई माह पूर्व बंद कर दिया गया है.

प्लेटफार्म ऊंचा होने से रेल के विभिन्न कार्यालयों में घुसने लगा पानी

लखीसराय. किऊल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन एवं चार की ऊंचाई कार्य पिछले कई माह पूर्व बंद कर दिया गया है. किऊल प्लेटफार्म नंबर तीन एवं चार पर रेल के विभिन्न कार्यालय होने के कारण प्लेटफार्म की ऊंचाई किये जाने से कार्यालय में पानी घुसने लगा है, जिससे कि कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. एक तरफ प्लेटफार्म की ऊंचाई होने के कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने उतरने में परेशानी होती है. खासकर महिला यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के क्रम में कभी-कभी दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं. वहीं दूसरी तरफ बरसात के दिनों में कार्यालय कर्मियों को कार्यालय में पानी प्रवेश करने से काफी परेशानी होती है. अब रेल प्रशासन के पास तीसरा विकल्प नहीं बचा हुआ है. फिलहाल रेल प्रशासन ने प्लेटफार्म नंबर तीन एवं चार के ऊंचाई कार्य बंद कर देना ही उचित समझा है.

प्लेटफार्म संख्या तीन व चार पर है एक दर्जन रेल प्रशासन का कार्यालय

प्लेटफार्म तीन एवं चार पर एक दर्जन रेल प्रशासन का कार्यालय अवस्थित हैं, जिसे हटा पाना आसान नहीं है. हालांकि किऊल रेल की काफी परती जमीन है. जिस पर रेल अगर चाहे तो बड़ी-बड़ी बिल्डिंग बना सकता है, लेकिन एक दर्जन से अधिक कार्यालयों को दूसरा बिल्डिंग में शिफ्ट करने में देरी हो सकती है. प्लेटफार्म संख्या चार पर स्टेशन प्रबंधक, कैंटीन भोजनालय, क्रू-ऑफिस, टीआइ कार्यालय, भोजनालय, आरपीएफ पोस्ट, आरएमएस कार्यालय, टीटीई कार्यालय, जीआरपी के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर कार्यालय है. जबकि प्लेटफार्म नंबर तीन पर पार्सल कार्यालय के बाद क्रू कार्यालय का दूसरा दरवाजा के साथ जीआरपी एवं आरपीएफ कार्यालय के पास शव गृह के अलावे भी अन्य कार्यालय का दरवाजा है. जो प्लेटफार्म नंबर तीन पर भी खुलता है. ऐसे में दोनों प्लेटफार्म की ऊंचा कर दिया जाता है. तो बरसात का पानी सीधे कार्यालय में ही प्रवेश करेगा.

प्लेटफार्म संख्या तीन पर कार्यालय के सामने नहीं है शेड

किऊल स्टेशन की एक बड़ी और समस्या है कि प्लेटफार्म संख्या तीन पर किसी भी कार्यालय के सामने शेड की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण प्लेटफार्म नंबर तीन की ऊंचा करने पर बरसात का पानी प्लेटफार्म के नीचे आ जायेगा. यही हाल कमोबेश प्लेटफार्म संख्या चार का भी है. आरपीएफ पोस्ट के बाद कहीं भी शेड की व्यवस्था नहीं है, जिससे बरसात के पानी को प्लेटफार्म के नीचे बहाया जा सके.

यह सब निर्माण कार्य विभाग की बात है. उन्होंने कहा कि अभी तक उनके पास प्लेटफार्म ऊंचा करने से होने वाली समस्या को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं है. एसएम कार्यालय में पानी प्रवेश करता था, जिसे ठीक करने को लेकर आइओडब्ल्यू से कहा गया है. फिलहाल ऊंचाई कार्य करने की गति धीमी है.

विकास चौरसिया, स्टेशन प्रबंधकB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >