प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिला की हुई स्वास्थ्य जांच

डीएस ने बताया गर्भवती महिला के सुविधा के लिए पीकू वार्ड में शिविर का आयोजन किया गया.

140 महिलाओं में छह महिला हाई रिस्क प्रेगनेंसी चिन्हित

सात माह अवधि पूर्ण कर चुकी 25 महिला का कराया गया अल्ट्रासाउंड

लखीसराय. सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हरि प्रिया के नेतृत्व में गुरुवार को प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्र से आई कुल 140 गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जांच किया गया. जिसमें छह हाई रिस्क प्रेगनेंसी के रूप में चिन्हित हुई. जिन्हें विशेष निगरानी और नियमित जांच कराने की सलाह दिया गया. गर्भावस्था के सात माह या उससे अधिक अवधि पूरी कर चुकी कुल 25 महिला का अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग भी कराया गया, ताकि गर्भ में पल रहे शिशु की स्थिति और विकास की सही जानकारी मिल सके. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि विशेष शिविर के लिए गठित स्वास्थ्य कर्मी की टीम ने महिला का ब्लड प्रेशर, शुगर और हीमोग्लोबिन का जांच किया. प्रसव पूर्व बरती जाने वाली सावधानी के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया. चिन्हित गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग करने वाले रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि महिला को संतुलित आहार लेने, नियमित जांच कराने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर अस्पताल से संपर्क करने का सलाह दिया गया. डीएस ने बताया गर्भवती महिला के सुविधा के लिए पीकू वार्ड में शिविर का आयोजन किया गया. जहां एक ही स्थान पर महिला को सभी सुविधा के साथ दवा उपलब्ध कराया गया. महिला को अल्पाहार भी कराया गया. सभी गर्भवती महिला की अनिवार्य रूप से एचआईवी जांच भी किया गया, ताकि समय रहते किसी भी प्रकार के संक्रमण की पहचान कर उचित इलाज किया जा सके. जांच के बाद जरूरत के अनुसार आयरन, कैल्शियम सहित अन्य आवश्यक दवा भी उपलब्ध कराया गया. शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिला की नियमित जांच सुनिश्चित कर सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है, ताकि मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके.

————————————————————————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >