लखीसराय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 48 ग्रामीणों की जांच, फिजियोथेरेपी से मरीजों को मिली राहत

Health Camp in Lakhisarai: लखीसराय के गांव में लगा मुफ्त हेल्थ कैंप, गरीब मरीजों को मिला बड़ा सहारा

लखीसराय से रवि राज आनंद की रिपोर्ट .

Health Camp in Lakhisarai: पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बरियारपुर पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 10 में मंगलवार को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. ‘जीवन धारा मल्टी स्पेशलिस्ट क्लीनिक’ के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंद मरीजों को फिजियोथेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया.

फीता काटकर हुआ शिविर का शुभारंभ

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन बरियारपुर पंचायत के सरपंच मदन मंडल और क्लीनिक के संस्थापक विकास कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरपंच मदन मंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के मुफ्त चिकित्सा शिविर लोगों के लिए बेहद जरूरी हैं.

उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी और दूर-दराज अस्पतालों तक पहुंच की समस्या के कारण कई ग्रामीण समय पर इलाज नहीं करा पाते. ऐसे में गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं.

48 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

शिविर के दौरान अनुभवी स्वास्थ्य कर्मियों ने कुल 48 मरीजों की जांच की. मरीजों को सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य मौसमी बीमारियों को लेकर चिकित्सीय परामर्श दिया गया.

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मियों से अपनी समस्याएं साझा कीं और मौके पर ही आवश्यक सलाह प्राप्त की. कई बुजुर्ग मरीजों को नियमित जांच और दवा लेने की सलाह भी दी गई.

फिजियोथेरेपी सुविधा बनी आकर्षण का केंद्र

इस शिविर की सबसे खास बात यह रही कि जोड़ों के दर्द, नसों की समस्या और शरीर में जकड़न से परेशान मरीजों को निशुल्क फिजियोथेरेपी दी गई. मौके पर इलाज मिलने से कई मरीजों ने राहत महसूस की.

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में इस तरह की सुविधा पहले कभी नहीं मिली थी. खासकर बुजुर्ग और मजदूरी करने वाले लोगों को फिजियोथेरेपी से काफी फायदा हुआ.

ग्रामीणों ने जताया आभार

शिविर में स्थानीय वार्ड सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. लोगों ने ‘जीवन धारा मल्टी स्पेशलिस्ट क्लीनिक’ के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की.

Also Read: विभाग बदल सकता है, लेकिन मेरा संकल्प नहीं… बिहार के मंत्री बोले- अब सिर्फ विजय सिन्हा नहीं, विजय बिहारी हूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >