दांत-मुंह से संबंधित रोगों से बचाव को लेकर दी गयी जानकारी

सूर्यगढ़ा प्रखंड के कवादपुर पंचायत अंतर्गत रेपुरा मुसहरी ग्राम के झुग्गी-झोपड़ी में जीवन-यापन कर रहे लोगों के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया.

सूर्यगढ़ा. बिहार दिवस के दूसरे दिन सूर्यगढ़ा प्रखंड के कवादपुर पंचायत अंतर्गत रेपुरा मुसहरी ग्राम के झुग्गी-झोपड़ी में जीवन-यापन कर रहे लोगों के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें राधा डेंटल केयर मुंगेर के दंत चिकित्सक उदय शंकर ने दांत-मुंह से संबंधित रोगों से बचाव के विषय में वहां के लोगों को जानकारी देते हुए सावधानी रखने की बात कही और उपस्थित लोगों को टूथपेस्ट जेल व दर्द निवारक दवाओं का मुफ्त वितरण किया. साथ में लाइफ प्वाइंट मुंगेर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विकास ने भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी. जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोनीपार के शिक्षक संदेश पटेल ने बिहार दिवस के विषय और बच्चों को विद्यालय भेजने और सरकार द्वारा दिये जा रहे सरकारी लाभकारी शैक्षणिक योजनाओं को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >