हलसी में बिजली चोरी पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 91 हजार का जुर्माना

हलसी के प्रेमडीहा गांव में बिजली विभाग ने छापेमारी कर चोरी पकड़ी। औद्योगिक परिसर में अवैध बिजली उपयोग पर 91 हजार से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।

हलसी में बिजली चोरी पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 91 हजार का जुर्माना फोटो -बिजली मीटर प्रतिनिधि, हलसी. थाना क्षेत्र के प्रेमडीहा गांव में बुधवार को बिजली विभाग ने छापेमारी कर बिजली चोरी का खुलासा किया. सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांव निवासी कौशल चौधरी के औद्योगिक परिसर की जांच की. जांच में सामने आया कि मीटर के पहले तार जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग हो रहा था. विभाग ने इसे विद्युत चोरी मानते हुए उपभोक्ता पर 91,459 रुपये का जुर्माना लगाया है. इस मामले में एई निशांत कुमार ने हलसी थाना में लिखित आवेदन देकर विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है. छापेमारी दल में एई (राजस्व) अरविंद कुमार, नलीन कुमार, कृष्णनंदन कुमार व छोटू कुमार शामिल थे. विभागीय अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा. लोगों से अपील की गई है कि वैध कनेक्शन व मीटर से ही बिजली लें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के साथ आर्थिक दंड भुगतना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >