हलसी प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का हुआ आयोजन
हलसी. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में शनिवार को प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता बीईओ ऐजाज अहमद व संचालन मिथिलेश कुमार समन्वयक सीआरसी शिवसोना ने किया. मेला कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बीडीओ अर्पित आनंद, बीईओ ऐजाज आलम, राज्य महासचिव बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ बिपिन बिहारी भारती व सेवानिवृत शिक्षक बनारसी महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. बीडीओ व बीईओ के द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. टीएलएम मेला में प्रखंड के सीआरसी स्तर पर प्रथम श्रेणी में चयनित विषयवार 10 संकुल संसाधन विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया. मेले में शिक्षकों को हस्तकला एवं शिक्षण अधिगम सामग्रियों के माध्यम से पठन-पाठन कराने का प्रशिक्षण दिया गया. वहीं कई शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अपने द्वारा बनाकर लाये गये शिक्षण अधिगम सामग्रियों का भी प्रदर्शन किया. इस संबंध में बीईओ ने बताया कि टीएलएम के माध्यम से बच्चों में पढ़ाई-लिखाई के प्रति रुचि बढ़ती है. बीईओ ने कहा कि वर्ग एक से पांच तक के बच्चों को हस्तकला, चित्रकला, सरल, सुरुचिपूर्ण एवं शिक्षण अधिगम सामग्रियों की सहायता से पढ़ाने में सुगम सरल विधि का प्रसार किया जाता है. जिससे बच्चों में जानने की ललक व जिज्ञासा बढ़ती है. निर्णायक मंडल के द्वारा प्रखंड स्तर पर उर्दू में प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय सिलवे से अबुसाद अंसारी, द्वितीय स्थान पर प्राथमिक विद्यालय बिल्ली से मो हसनैन अंसारी एवं तृतीय स्थान पर केंद्रीय मध्य विद्यालय हलसी से हिना कैसर, हिंदी में प्रथम स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिमाचलडीह से सोनम, द्वितीय स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय भनपुरा से रंजनी देवी एवं तृतीय स्थान पर प्राथमिक विद्यालय बिल्ली से मो. शाहिद अंसारी, पर्यावरण में प्रथम स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरदोखर से जितेंद्र रजक, द्वितीय स्थान पर डीपीईपी प्राथमिक विद्यालय सिरखिंडी से आरती कुमारी एवं तृतीय स्थान पर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बहरावां मुसहरी से सोनू कुमार, इंग्लिश में प्रथम स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरदोखर से वंदना वर्मा, द्वितीय स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय बल्लोपुर से कुमारी हेमसीखा एवं तृतीय स्थान पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालपुर से वेदिका सिंह एवं गणित विषय में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर से प्रथम स्थान सुजीत कुमार, द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय यादव टोला धीरा दक्षिण भाग से अंकित राज एवं तृतीय स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौरा से अविनाश कुमार चयनित हुए. बीईओ ने बताया कि प्रथम स्थान में चयनित होने वाले विद्यालय से शिक्षक एवं शिक्षिकाओं जिला स्तरीय टीएलएम मेला में भाग ले सकेंगे. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को बीईओ व राज्य स्तरीय शिक्षक नेता बिपिन बिहारी भारती के हाथों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
