प्लस टू उच्च विद्यालय घोसैठ के पास बन रहा खेल मैदान

प्लस टू उच्च विद्यालय घोसैठ के पास बन रहा खेल मैदान

पीरीबाजार. खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा लगातार खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है. इसी के तहत पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसैठ पंचायत के प्लस टू उच्च विद्यालय घोसैठ के पास खेल मैदान के निर्माण का निर्माण करवाया जायेगा. जिसे लेकर गुरुवार को इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. मौके पर पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार उर्फ आलोक ने कहा कि सरकार की यह योजना काफी सराहनीय है. शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है. ग्रामीण क्षेत्र में खेल के प्रति प्रबल इच्छा रखने वाले युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. मौके पर मनरेगा पदाधिकारी मो. शहनबाजुल हक, पंचायत सचिव अवधेश कुमार, अविनाश सिंह, उप मुखिया धीरज कुमार, वार्ड सदस्य गौतम कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >