मंदिर समिति के पदेन अध्यक्ष के रूप में थानाध्यक्ष का भव्य स्वागत

मंदिर समिति के पदेन अध्यक्ष के रूप में थानाध्यक्ष का भव्य स्वागत

कथावाचक उमाशंकर व्यास ने चादर व पुष्पमाला देकर किया थानाध्यक्ष का अभिवादन

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध साकेत धाम ठाकुरबाड़ी परिसर में रविवार की देर शाम मंदिर समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में समिति के पदेन अध्यक्ष सह सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह का भव्य अभिनंदन किया गया. मौके पर मंदिर समिति के सचिव व ख्याति प्राप्त कथावाचक उमाशंकर व्यास मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

विदित हो कि साकेत धाम ठाकुरबाड़ी मंदिर समिति की नियमावली के अनुसार सूर्यगढ़ा थाना के वर्तमान थानाध्यक्ष ही इसके पदेन अध्यक्ष होते हैं. रोहित कुमार सिंह के बतौर थानाध्यक्ष योगदान देने के पश्चात समिति की यह पहली औपचारिक बैठक थी. इस अवसर पर सचिव उमाशंकर व्यास ने थानाध्यक्ष को चादर ओढ़ाकर और पुष्पमाला पहनाकर उनका पारंपरिक तरीके से अभिवादन किया. साथ ही उन्हें मंदिर की ऐतिहासिकता और धार्मिक महात्म्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी.

थानाध्यक्ष के भजनों ने बांधा समां

अभिनंदन कार्यक्रम के बाद एक आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला. थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने स्वयं भक्ति भजन प्रस्तुत किए, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग आत्मविभोर हो गए. उनकी सुरीली प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए.

इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे, जिनमें चेंबर सूर्यगढ़ा इकाई के आपात अध्यक्ष प्रवीण राठौर, पत्रकार राजेश कुमार गुप्ता, जितेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, बृजनंदन सिंह, भाजपा नेता शशि भूषण शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता गणेश कुमार सिंह, उर्वरक विक्रेता अजय ठाकुर, अधिवक्ता विशाल वर्मा, विजय आनंद, हरेराम सिंह, रामबालक पासवान, श्रीचंद मंडल, वाणिज्य संघ के सचिव शंभू वर्मा, दीपक कुमार सिंह और शंभू भगत समेत अन्य कई श्रद्धालु शामिल हुए. सभी ने नए अध्यक्ष का स्वागत करते हुए मंदिर के विकास में सहयोग का भरोसा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >