श्रीश्री 1008 महारूद्र हनुमान महायज्ञ का हो रहा भव्य आयोजन
मेदनीचौकी. माणिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरीबनगर गांव में श्रीश्री 1008 महारूद्र हनुमान महायज्ञ के भव्य आयोजन में तीसरे दिन श्री धामवृंदावन से आयी देवी श्री दीदी जी के कथावाचन में राम कथा का वाचन किया. जिसमें राम कथा की महिमा, श्रीराम कथा हमारे जीवन के लिए क्यों आवश्यक है, सत्संग करने से व्यक्ति कैसे ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है, भगवान से बड़ा भगवान का नाम है, जो सबको इस संसार के भवसागर से पार करते हैं. वहीं मां सती के चरित्र का वर्णन से गरीबनगर व कथा सुनने आये सभी श्रद्धालुओं भक्तगण मिलकर के भगवान शिव और माता पार्वती के विवाहोत्सव के आनंद का लाभ उठाये. यज्ञ में सुबह व शाम की आरती में श्रद्धालुओं ने नियमित रूप से शामिल हुए. पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण में भक्ति का माहौल गुंजता रहा.
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.