घर से भागी लड़की को पुलिस ने कोलकाता से किया बरामद

शहर के कवैया थाना क्षेत्र से एक लड़की घर से झगड़ा कर भाग गयी एवं किऊल स्टेशन पर पहुंचकर एक ट्रेन में बैठ गयी.

लखीसराय. शहर के कवैया थाना क्षेत्र से एक लड़की घर से झगड़ा कर भाग गयी एवं किऊल स्टेशन पर पहुंचकर एक ट्रेन में बैठ गयी. ट्रेन जब खुली तो कुछ दूर बाद उसे एक अनजान महिला से दोस्ती हो गयी. वह महिला उसे बहला फुसला कर कोलकाता ले गयी. जहां उसे दूसरे के हाथों बेच दी. इसकी गुप्त सूचना कवैया थाना को मिली. जिसके बाद कवैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने सारी जानकारी एसपी को दी. जिसके तुरंत बाद एक पुलिस टीम का गठन कर कोलकाता भेजा गया. जो कोलकाता के इस्लामपुर थाना में कवैया थाना ने एक लिखित शिकायत देकर इस्लामपुर पुलिस के साथ इस्लामपुर थाना क्षेत्र के एक घर छापेमारी कर नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया. बुधवार को लड़की को सदर अस्पताल में मेडिकल कराकर न्यायालय में बयान कराया गया. जिसके बाद नाबालिग लड़की को उसके पिता को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >