जीवन को सही दिशा दिखाने वाला मार्गदर्शक ग्रंथ है गीता

गीता जयंती पर केंद्रीय विद्यालय में गीता का किया गया वितरणगीता जयंती पर केंद्रीय विद्यालय में गीता का किया गया वितरणजीवन को सही दिशा दिखाने वाला मार्गदर्शक ग्रंथ है गीता

गीता जयंती पर केंद्रीय विद्यालय में गीता का किया गया वितरण

गीता जयंती पर केंद्रीय विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर गीता के बारे में दी गयी जानकारी

लखीसराय. गीता जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय में सैकड़ों विद्यार्थियों के बीच भगवद्गीता की प्रतियों का वितरण किया गया. जिसका उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, सकारात्मक विचारों तथा भारतीय संस्कृति के मूल दर्शन को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम में बतौर अतिथि समाजसेवी सुमित ड्रोलिया एवं कुमार आशुतोष उपस्थित रहे. जिन्होंने अपने संबोधन में श्री ड्रोलिया ने कहा कि “गीता का ज्ञान न केवल व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करता है, बल्कि उसे चुनौतियों का सामना करने की शक्ति भी देता है. विद्यार्थियों को कम उम्र में ही गीता का संदेश मिलना अत्यंत शुभ संकेत है”. वहीं आशुतोष ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा “आधुनिक समय में जब जीवन में प्रतिस्पर्धा और तनाव बढ़ रहे हैं, ऐसे में गीता का ‘कर्मयोग’ का सिद्धांत हर विद्यार्थी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है”. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि ऐसी पहलें विद्यार्थियों के समग्र विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं. पूरे परिसर में गीता जयंती का उत्सव एक आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण के साथ संपन्न हुआ. गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि जीवन को सही दिशा दिखाने वाला मार्गदर्शक ग्रंथ है. उन्होंने विद्यार्थियों को गीता के अध्यायों से प्रेरणा लेकर जीवन में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं आत्मविश्वास को विकसित करने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को सदैव सत्य, कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गयी. मौके पर विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार, विवेक शंकर, नीलम विश्वकर्मा एवं रामानंद जी समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं.

—————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >