बड़हिया: गंगा के उफान से डूबीं कॉलेज घाट की सभी सीढ़ियां, खुटहा मार्ग पर बहा एक फीट पानी; अलर्ट पर SDRF

बड़हिया में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है. कॉलेज घाट की सभी सीढ़ियां डूब गईं हैं और खुटहा मार्ग पर एक फीट से अधिक पानी चढ़ गया है. प्रशासन और SDRF की टीम सतर्क है.

लखीसराय जिले के बड़हिया में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर का असर अब तेजी से जमीनी स्तर पर दिखने लगा है. सोमवार सुबह तक बड़हिया के प्रसिद्ध कॉलेज गंगा घाट पर पानी जहां महज पहली सीढ़ी तक था, वहीं शाम ढलते-ढलते पूरा घाट जलमग्न हो गया और पानी सभी सीढ़ियों को पार कर ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया. इसके साथ ही संपर्क मार्गों और नगर क्षेत्र में भी बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है.

कॉलेज घाट जलमग्न, खुटहा संपर्क मार्ग पर चढ़ा 1 फीट पानी

गंगा के रौद्र रूप ने निचले इलाकों और आवागमन के रास्तों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है:

  • घाट की सीढ़ियां डूबीं: कॉलेज घाट पर पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि कुछ ही घंटों के भीतर सभी सीढ़ियां डूब गईं और पानी घाट के ऊपरी हिस्से तक फैल गया.
  • सड़क पर पानी: खुटहा की ओर जाने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर करीब एक फीट से अधिक बाढ़ का पानी बहने लगा है, जिससे राहगीरों और वाहनों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है.
खुटहा जाने वाले मार्ग पानी में डूबा | Prabhat Khabar Network

नगर क्षेत्र के वार्ड 6 में घुसा पानी, SDRF की टीम तैनात

प्रशासन बढ़ते जलस्तर को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं:

  • शहरी इलाके में प्रवेश: गंगा के बढ़ते पानी का फैलाव गंगतीरी होते हुए नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-6 स्थित डोभा तक पहुंच चुका है.
  • एसडीआरएफ की तैनाती: किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए कॉलेज घाट पर राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम को तैनात कर दिया गया है.
  • प्रशासनिक अपील: प्रशासन ने आम लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल गंगा घाटों की ओर न जाएं.

टाल क्षेत्र में बैकवॉटर की दस्तक, किसानों की निगाहें टिकीं

एक तरफ जहां आवासीय इलाकों में पानी घुसने से चिंता है, वहीं दूसरी तरफ टाल क्षेत्र में स्थिति अलग है:

  • किसानों की चिंता: टाल क्षेत्र में अब तक बाढ़ का पानी नहीं पहुंचने से स्थानीय किसान चिंतित थे.
  • बैकवॉटर की शुरुआत: देर शाम मिली ताजा जानकारी के अनुसार, टाल इलाके में भी गंगा के बैकवॉटर का पानी धीरे-धीरे पहुंचना शुरू हो गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >