उत्पाद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की छापेमारी
लखीसराय. उत्पाद पुलिस के द्वारा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर देसी-विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 67 लीटर पांच एमएल विदेशी शराब, 27 लीटर पांच एमएल महुआ शराब के साथ एक बाइक भी जब्त की है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद पुलिस के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि जहां टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मरायचक मुहल्ले में छापेमारी के दौरान उसी मुहल्ले के वार्ड नंबर 18 निवासी स्व सीताराम मिस्त्री के पुत्र रंजीत मिस्त्री को 27 लीटर पांच सौ एमएल महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जबकि टाउन थाना क्षेत्र के सलौनाचक मुहल्ले में छापेमारी कर उसी मुहल्ले के वार्ड नंबर छह निवासी स्व नवल सिंह के पुत्र तिमन सिंह को 45 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. बरामद शराब में रॉयल स्टैग कंपनी के 375 एमएल की 95 बोतल, इंपीरियल ब्लू कंपनी के 375 एमएल की 23 बोतल एवं स्टर्लिंग रिजर्व कंपनी के 375 एमएल की दो बोतल शराब बरामद की गयी. वहीं सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पथलिया मोड़ पर छापेमारी के दौरान सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के ही काजी टोला सूर्यपूरा वार्ड नंबर तीन निवासी ब्रह्मदेव तांती के पुत्र कुंदन कुमार एवं खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र राजारान वार्ड नंबर एक निवासी घनश्याम यादव के पुत्र गुड्डू यादव को 22 लीटर पांच सौ एमएल विदेशी शराब व एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. बरामद शराब में ओल्ड मॉन्क थ्री एक्स रम 750 एमएल की 30 बोतल शामिल है. उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
