सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सहित चार घायल

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सहित चार घायल

बड़हिया. नगर के जगदंबा हिंदी पुस्तकालय के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सहित चार घायल हो गये. जिमसें से एक महिला को बेहतर इलाज के लखीसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया. घायल महिला की पहचान बड़हिया नगर के ही सुनील सिंह के 65 वर्षीय पत्नी नूतन देवी के रूप में की गयी, तो वहीं बाइक सवार की पहचान सूर्यगढ़ा थाना के मानो निवासी शशिकांत ठाकुर के पुत्र मुरारी कुमार एवं मुरारी कुमार के बहन कुमकुम देवी व भागिना केशव कुमार के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार बाइक सवार मुरारी कुमार अपनी बहन व भांजे के साथ मानो से बाइक से बेगूसराय जा रहे थे. इसी बीच बड़हिया जगदंबा हिंदी पुस्तकालय के समीप अचानक बाइक के सामने बुजुर्ग महिला नूतन देवी आ गयी. जिसे बचाने के क्रम बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और महिला को टक्कर मारते हुए सड़क पर गिर कर घायल हो गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से गंभीर रूप से घायल नूतन देवी को बेहतर इलाज के लिए लखीसराय रेफर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >