LAKHISARI जिले के चार प्रखंडों में खुले मुंगेर विश्वविद्यालय के चार डिग्री कॉलेज

दियारा या प्रखंड के छात्र छात्राओं को अब डिग्री कोर्स करने के लिए दूसरे जिला या शहर में नहीं जाना होगा.

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट :

दियारा या प्रखंड के छात्र छात्राओं को अब डिग्री कोर्स करने के लिए दूसरे जिला या शहर में नहीं जाना होगा. जिले के चार प्रखंड में मुंगेर विश्वविद्यालय के चार डिग्री कॉलेज स्थापित किया गया है. डिग्री कॉलेज हलसी, डिग्री कॉलेज रामगढ़ चौक, डिग्री कॉलेज चानन एवं डिग्री कॉलेज कॉलेज पिपरिया को बनाया गया. इन सभी डिग्री कॉलेज का मुंगेर विश्वविद्यालय से संचालन होग. इन सभी डिग्री कॉलेज का नोटिफिकेशन जून के पहला सप्ताह में हो जायेगा.

15 जून से नामांकन के लिए भर सकते है नामांकन फॉर्म

आगामी 15 जून से इन्टरमीडिएट पास छात्र छात्राओं के नामांकन फॉर्म भरा जायेगा. 15 जून से 10 जुलाई तक नामांकन फॉर्म भरा जा सकता है.60 प्रतिशत या इससे अधिक मार्क्स वाले छात्र छात्राओं को नामांकन के लिए प्राथमिकता दी जायेगी. वहीं 20 जुलाई को पहला मेरिट लिस्ट जारी होगा. एक अगस्त से क्लास शुरू किया जायेगा.

वर्तमान में बीए करने वाले छात्र छात्राओं का ही नामांकन होगा

जिले के नये चार डिग्री कॉलेज में वर्तमान में आर्ट्स की पढ़ाई शुरू होगी. इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, पॉलिटिकल साइंस. समाजशास्त्र, हिंदी, इंग्लिश विषय की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जायेगा. सरकारी कॉलेज वाली फीस सालाना 2 से 3 हजार होंगे. जिस हाई स्कूल में कॉलेज की पढ़ाई चलेगी उसके लिए जुलाई में नोटिस लगा दिया जायेगा. कॉलेज वह अस्थाई रूप से प्रखंड के हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल में ही चलेगा.

छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

गांव देहात में रहने वाले छात्राओं को डिग्री कॉलेज खुल जाने के बाद उन्हें सुविधा होगी. वह अपने प्रखंड में ही अब डिग्री कोर्स कर सकते हैं. छात्राओं को अब डिग्री कोर्स करने के लिए दूसरे जिला या शहर नहीं आना पड़ेगा. वह अपने प्रखंड में ही रहकर डिग्री कोर्स आसानी से कर सकते हैं

बोले जिला शिक्षा पदाधिकारी

जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने बताया कि वर्तमान में चार प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने का प्रस्ताव पास किया गया है. वहीं डिग्री कॉलेज के लिए स्टाफ की संख्या की भी स्वीकृति हुई है. उन्होंने बताया कि अभी तक डिग्री कॉलेज को लेकर कोई पत्र नहीं प्राप्त हुआ है. उन्होंने बताया कि डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने के लिए तत्कालीन व्यवस्था के लिए कॉलेज के कुछ स्टाफ लिए जा सकते हैं. उन्होंने बताया कि डिग्री कॉलेज खोलने के लिए तीन एकड़ जमीन की भी जरूरत पड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >