शहर के दो वार्डों में सड़क व नाला निर्माण का हुआ शिलान्यास

नगर परिषद बड़हिया को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद के मुख्य पार्षद व उपसभापति द्वारा नगर के सभी वार्डों में कच्ची सड़कों को पक्की बनाने का काम कर रही है.

बड़हिया. नगर परिषद बड़हिया को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद के मुख्य पार्षद व उपसभापति द्वारा नगर के सभी वार्डों में कच्ची सड़कों को पक्की बनाने का काम कर रही है. इसके साथ-साथ सभी वार्डों में जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर भी लगातार कार्य कराया जा रहा है. मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र के दो वार्डों में सड़क और नाला निर्माण का शिलान्यास नगर मुख्य पार्षद डेजी कुमारी व उपसभापति गौरव कुमार ने नारियल फोड़कर तथा निर्माण स्थल पर लागये गये शिलापट्ट का अनावरण कर किया. मौके पर मुख्य पार्षद डेजी कुमारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बड़े-छोटे नाला का निर्माण करवाया गया है और करवाया जा रहा है. शहर साफ व सुंदर बने इसके लिए लगातार प्रयास जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार को बड़हिया नगर के वार्ड नंबर 20 में अनिल सिंह के घर से परमानंद सिंह के घर तक एवं दिवाकर सिंह के घर से अशोक सिन्हा के घर तक 12 लाख 21 हजार पांच सौ रुपये की लागत से सड़क व नाला निर्माण एवं वार्ड नंबर दो में गणेश सिंह बारी के घर से बड़हिया सीमांत के घर तक एवं संजय ड्राइवर के घर से सुरेश कुमार के घर तक 14 लाख 71 हजार रुपये की लागत से सड़क व नाली का निर्माण कार्य किया जायेगा. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने कहा कि समान रूप से नगर परिषद के हर वार्डों में विकास के लिए नगर प्रशासन प्रतिबद्ध है. नगर अंतर्गत हो रहे सभी कार्यों में गुणवत्ता और मजबूती का बखूबी ध्यान रखा जा रहा है. जिसके शिलान्यास किये जाने पर हर्षित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाये जाने की अपील की. मौके पर पार्षद प्रेमचंद सिंह, पूजा कुमारी, पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार, प्रमोद सिंह, बबलू सिंह, उज्ज्वल कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार, कुमार आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >