बड़हिया वार्ड-15 में नाला व सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 में सुवंत सिंह के घर से होली क्रॉस स्कूल होते हुए शीतला स्थान तक आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत हो गयी है.

बड़हिया. नगर विकास एवं आवास विभाग की योजना के अंतर्गत बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 में सुवंत सिंह के घर से होली क्रॉस स्कूल होते हुए शीतला स्थान तक आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत हो गयी है. शनिवार को नगर सभापति डेजी कुमारी ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. कुल 24 लाख 10 हजार 520 रुपये की लागत से यह निर्माण कार्य कराया जायेगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने कहा कि नगर परिषद प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं मजबूती का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि नागरिकों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने की अपील की. मौके पर पार्षद अमित शंकर, प्रेमचंद कुमार, प्रतिनिधि रौशन कुमार, बबलू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >