मारपीट व फायरिंग मामले में पूर्व मुखिया समेत चार गिरफ्तार

पिपरिया थाना पुलिस को मारपीट व फायरिंग के एक गंभीर मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है

सूर्यगढ़ा पिपरिया थाना पुलिस को मारपीट व फायरिंग के एक गंभीर मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पिपरिया थाना की पुलिस ने मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे पिपरिया पंचायत के पूर्व मुखिया मोहन भगत सहित उनके परिवार के चार लोगों को पथुआ गांव से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चार अभियुक्त पिपरिया थाना कांड संख्या 104/25 मामले में नामजद हैं. पिपरिया थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पथुआ गांव से स्व लोचन भगत के दो पुत्र मोहन भगत एवं जोगिंदर भगत उर्फ बुच्चु भगत के अलावा मोहन भगत के दो पुत्रों पवन भगत व हलचल कुमार को गिरफ्तार किया गया है. 25 नवंबर को अभियुक्त पक्ष द्वारा राइफल से लैस होकर मारपीट किया गया था. उक्त मामले में 12 लोगों को नामजद किया गया था. अभियुक्त फरार चल रहे थे, जिन्हें उनके पैतृक गांव पथुआ से गिरफ्तार किया गया तथा गुरुवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >