केआरके मैदान में फुटबॉल महासंग्राम आज से होगा शुरू

स्व. बालदेव प्रसाद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आज यानी 11 मई से केआरके मैदान में किया जायेगा

11 से 18 मई तक चार राज्यों की टीमों के बीच होगा मुकाबला लखीसराय. स्व. बालदेव प्रसाद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आज यानी 11 मई से केआरके मैदान में किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. फुटबॉल टूर्नामेंट 11 से 18 मई तक अंतर राज्य स्तर पर कराया जा रहा है. इस फुटबाल टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों के बीच मुकाबला होगा. खेल विशेषज्ञ नंदलाल बनर्जी एवं गौतम कुमार वार्ड पार्षद ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा किया जायेगा. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएम मिथिलेश मिश्रा, एसपी अजय कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद होंगे. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में खेल नॉक आउट के आधार पर खेला जायेगा. इस टूर्नामेंट में पश्चिम बंगाल झारखंड बिहार एवं उत्तर प्रदेश की टीम को शामिल किया गया है. टूर्नामेंट कमेटी का रजिस्ट्रेशन अखिल भारतीय फुटबाल संघ से प्राप्त है. खेल का संचालन बिहार फुटबॉल संघ पटना के द्वारा नियुक्त निर्णायक करेंगे. मैच कमिशनर के रूप में दो सदस्य नंदलाल बनर्जी व नवल कुमार को रखा गया. वहीं संरक्षण मंडल में डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, डॉ पंकज कुमार, नंदलाल बनर्जी, नवल कुमार, शंकर वर्मा को रखा गया है. टूर्नामेंट को सफल बनाने में वाल्मीकि प्रसाद, राजेश कुमार, मो. शानू, सुनील शर्मा, दिलीप कुमार, अमन कुमार, अपना अपना अहम भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >