सुबह कोहरा, दिन में पारा हाई

सुबह कोहरा, दिन में पारा हाई

लखीसराय. जिले में सोमवार की सुबह कुहासा का असर देखा गया. वहीं दोपहर को तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा. दोपहर में तीखी धूप की गर्मी भी लोगों को झेलनी पड़ी. धूप व गर्मी के कारण लोग घर से बाहर निकलना नहीं चाह रहे थे. यही कारण है कि बाजार में भी लोगों का चहलकदमी कम देखी जा रही थी. वहीं दोपहर में लोग ठंडी हवा व शीतल पेयजल का सेवन करते हुए नजर आये. गर्मी को देखते हुए मार्केट में बंद बोतल की पानी की मांग बढ़ी है. खीरा, ककड़ी व तरबूज की बिक्री हो रही है. विद्यापीठ चौक पर खीरा व तरबूज का थोक भाव से बेच रहे थे. दूसरे जिला से आयात खीरा 10 रुपये प्रति किलो व तरबूज 20 रुपये किलो के हिसाब से बिक्री हो रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >