अज्ञात कारणों से लगी आग, लकड़ी व फूस का घर जला

आग तेज लपटें उठता देख लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी एवं किसी तरह आग पर काबू पाया.

आगलगी में दो बकरी सहित एक लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान कस्बा पंचायत के मुसहरी में मंगलवार देर शाम की घटना पीरीबाजार. क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर के कस्बा पंचायत के मसुदन स्थित मुसहरी में मंगलवार की देर संध्या एक घर में आग लग गयी. हालांकि आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. बता दें कि आग लगने से दो बकरी सहित करीब एक लाख की संपत्ति का नुकसान होने की बात कही जा रही है. स्थानीय निवासी कैलाश सादा के पुत्र गोविंद सादा के लकड़ी एवं फूस के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि तुरंत ही विकराल रूप धारण कर लिया. जिसके बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गयी. आग तेज लपटें उठता देख लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी एवं किसी तरह आग पर काबू पाया. इस आगलगी में दो बकरी, खाद्यान्न, कपड़े, बिस्तर एवं पांच हजार नकदी समेत करीब एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गया. इस आग लगी के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है. वहीं पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >