मारपीट मामले में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के खावा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. घटना गुरुवार 18 जुलाई की है.

सूर्यगढ़ा. मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के खावा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. घटना गुरुवार 18 जुलाई की है. मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा मेदनीचौकी थाना में कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मामले में खावा गांव के ढंपल महतो के पुत्र सह आरोपी जालिम महतो को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि मामले में प्रथम पक्ष के स्व पद्दू महतो की पत्नी हीरा देवी के लिखित बयान पर मेदनीचौकी थाना में कांड संख्या 164/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें जालिम महतो के अलावे उसके पुत्र सहिंदर महतो, परदुम महतो, मुन्ना कुमार, सहिंदर महतो की पत्नी लीला देवी सहित छह लोगों को नामजद किया गया है. वहीं दूसरे पक्ष के जालिम महतो की पत्नी कुंती देवी के लिखित बयान पर मेदनीचौकी थाना में कांड संख्या 165/24 के तहत स्व पद्दू महतो की पत्नी हीरा देवी, उसके दो पुत्र चुनचुन कुमार एवं कारगिल कुमार सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष सुनील सहनी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >