नया टोला में आपसी विवाद में मारपीट, दो जख्मी

नया टोला में आपसी विवाद में मारपीट, दो जख्मी

लखीसराय. शहर के वार्ड नंबर 10 नया टोला में आपसी विवाद में मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. पीड़ित की पत्नी ने टाउन थाना को एक आवेदन दिये जाने की बात कही है. रविवार की शाम को नया टोला निवासी राजेंद्र तांती के पुत्र बबलू कुमार एवं श्रवण श्रवण तांती ने अपने मुहल्ले के संजय ठाकुर एवं बलदेव ठाकुर के पुत्र गिरधारी कुमार को लोहे के रॉड से पीटकर घायल कर दिया. दोनों की सिर फट गया है. जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. संजय ठाकुर की पत्नी मोनी देवी ने टाउन थाना को एक आवेदन देने की बात कही है. इधर, टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने बताया कि अभी तक उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है. आवेदन मिलने के उपरांत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sugam

सुगम कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >