LAKHISARI महेशपुर गांव में पैसे के लेनदेन में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार जख्मी

प्रखंड के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में दो सगे भाई घायल हो गए.

सूर्यगढ़ा(लखीसराय ) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट :

प्रखंड के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में दो सगे भाई घायल हो गए. घटना शनिवार रात की बताई जा रही है. पीरी बाजार पुलिस के मुताबिक मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग जख्मी हुए. जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है. मामले को लेकर अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.घायलों की पहचान महेशपुर निवासी वासु सहनी के 2 पुत्रों उमेश सहनी (44 वर्ष) एवं रामप्रवेश सहनी (40 वर्ष) के रूप में की गई है. दूसरे पक्ष के भी दो लोगों के घायल होने की सूचना है. जिसे इलाज के लिए भेजा गया है. जानकारी के अनुसार, पैसे के लेनदेन को लेकर गांव के ही कुछ लोगों के साथ दोनों भाइयों का विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गया.इस दौरान दोनों भाइयों को चोटें आईं. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया.फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >