धान काट रहे किसान को लगा करंट, भर्ती

जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र के शरमा गांव में सोमवार को खेत में धान काटने के दौरान करंट के चपेट में आने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया

लखीसराय. जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र के शरमा गांव में सोमवार को खेत में धान काटने के दौरान करंट के चपेट में आने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनकी पहचान शरमा गांव निवासी रामो सिंह के 45 वर्षीय पुत्र गोपाल सिंह के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह खेत में धान कटाई के दौरान कच्चे बांस से कुछ कर रहे थे. गलती से बांस हाई टेंशन 11 हजार वोल्ट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया था. वहीं सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ शाहिद वसीम ने बताया कि इलाज के बाद फिलहाल पीड़ित किसान की स्थिति सामान्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >