नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा को विदाई

कजरा बाजार सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में मां दुर्गा की विदाई नम आंखों के साथ बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से की गयी.

कजरा. कजरा बाजार सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में मां दुर्गा की विदाई नम आंखों के साथ बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से की गयी. मां दुर्गा को अंतिम विदाई देते समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गयी. कजरा क्षेत्र के वासुदेवपुर, नरोत्तमपुर, खैरा, महसोनी, सहमालपुर, श्रीघना, बिक्रमपुर, केशोपुर, मदनपुर, माधोपुर, अरमा और बंशीपुर गांवों से बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए. हर ओर “जय माता दी” के जयकारे गूंज रहे थे, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया. इस बार का विदाई समारोह खास आकर्षण का केंद्र रहा. उज्जैन से आये कलाकारों ने अघोरी के विभिन्न रूपों का जीवंत प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया. दूसरी ओर ढाक-ढोल, नगाड़ा और गाजा-बाजा की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आये. महिलाएं सिर पर चुनरी रखकर मां का आशीर्वाद ले रही थीं, तो बच्चे भी उत्साह से जुलूस में शामिल दिखे. विभिन्न गांवों से होते हुए सूर्यगढ़ा स्थित गौरी शंकर स्थान तक पहुंची. वहां पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >