बड़हिया. प्रखंड की लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में सत्र समाप्ति उपरांत छात्र-छात्राओं को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी. प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित विदाई कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा पंचम कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं को मेडल व पाठ्य सामग्री वितरित कर विदायी दी गयी. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा ने कहा कि सभी छात्र मनोयोग से पढ़ाई करें खासकर वह बेटियां जिनको पारिवारिक आर्थिक कमी के कारण आगे पढ़ने में कठिनाई होती है वे सरकार द्वारा प्रायोजित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आवासीय व्यवस्था में अपने बच्चों को पढ़ा सकते हैं. इस अवसर विद्यालय परिवार द्वारा वर्ग पंचम के छात्र-छात्राओं को मेडल, थर्मस व अन्य पाठ्य सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा यादगार के लिए सभी शिक्षकों ने छात्रों के साथ सामूहिक फोटोग्राफी करायी गयी. मौके पर शिक्षिका शशि कुमारी, मुन्नी कुमारी, अनिमा कुमारी झा, प्रियंका कुमारी आदि उपस्थित थीं. पहली बार विद्यालय परिवार द्वारा छात्रों को सत्र समापन पर विदाई कार्यक्रम के आयोजन से ग्रामीणों में काफी हर्ष है.
सत्र समापन पर छात्र-छात्राओं को दी गयी विदाई
प्रखंड की लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में सत्र समाप्ति उपरांत छात्र-छात्राओं को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी
