. प्रखंड के मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय बिछवे के प्रधानाध्यापक रामटहल पासवान के सेवानिवृत्ति होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
By Rajeev Murarai Sinha Sinha | Updated at :
चानन
. प्रखंड के मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय बिछवे के प्रधानाध्यापक रामटहल पासवान के सेवानिवृत्ति होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मथुरा प्रसाद ने की, जबकि संचालन शिक्षक सुभाष महतो ने किया. विद्यालय परिवार के अलावा विभिन्न विद्यालयों के दर्जनों शिक्षक व शिक्षिकाएं ने पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व डॉ भीमराव आंबेडकर का फोटो देखकर उन्हें सम्मानित किया. मौके पर सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रह्राद यादव ने कहा कि राम हल जी भले ही शिक्षक पद से सेवानिवृत हुए हैं, लेकिन समाज सेवा से वह हमेशा जुड़े रहते हैं और रहेंगे भी. यह दुनिया का दस्तूर है, जो नौकरी में आया है, एक निश्चित समय में उन्हें सेवानिवृत्ति होना पड़ेगा. इनकी जितनी भी गुणगान किया जाय, काम होगा. इससे पूर्व विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाकर सभी का सम्मान किया. मौके पर राजकुमार प्रसाद, मथुरा प्रसाद, सिंघेश्वर महतो, भृंगुनाथ मेहता, नरेश पासवान, मुखिया पिंकी देवी, पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि निर्पेंद्र यादव, पप्पू साहू, मुंगेर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश मालाकार, इंदु कुमारी, जिला सचिव मनोज कुमार, जयकुमार निराला, डॉ ओमप्रकाश, प्रिया कुमारी, बृजेश कुमार, जिला शिक्षा संघ अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार सिंह, शंभू नाथ झा सहित गणमानय लोग उपस्थित थे.