कुटुंब प्रबोधन आज के समय में आवश्यक: मधुसूदन प्रसाद

शहर के पुरानी बाजार वार्ड संख्या 11 स्थित संत रविदास बस्ती में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया

रविदास बस्ती में आयोजित किया गया विराट हिंदू सम्मेलन

लखीसराय

शहर के पुरानी बाजार वार्ड संख्या 11 स्थित संत रविदास बस्ती में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता शिक्षक बबलू कुमार एवं संचालन दिनेश मल्लिक ने किया. उद्घाटन विहिप के मुंगेर विभाग के पूर्व संयोजक गौतम कुमार मंडल, लखीसराय गुरुद्वारा ग्रंथि साहब सुरजीत सिंह एवं नगर कार्यवाह कविंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि के रूप में शामिल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुंगेर विभाग के शारीरिक शिक्षण प्रमुख मधुसूदन प्रसाद ने बताया कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर देश के शहर के बस्ती व गांव के मंडल तक हिंदू सम्मेलन किया जा रहा है. अब भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है तो अपने परिवार को संरक्षण करना जरूरी है. तभी हम भारत में सामाजिक स्तर पर हम परिवर्तन ला सकते हैं. संघ के द्वारा चलाये जा रहे पांच परिवर्तन से ही हम देश को विकास और भारत को पुनरुत्थान कर सकते हैं. कुटुंब प्रबोधन आज के समय में आवश्यक है, क्योंकि हमारा परिवार इसी कुटुम व्यवस्था के कारण चलता है. परिवार व्यवस्था ना होता तो परिवार कब का टूट गया होता. पर्यावरण से स्वास्थ्य और पेड़ पौधे लगाने से धरती की संतुलन बनाये रख सकते हैं. देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए स्वदेशी समान पर आत्मनिर्भर प्रत्येक नागरिक को होना पड़ेगा. संविधान के द्वारा बनाये गये शुव्यवस्थित संघीय ढांचे को प्रत्येक नागरिक के द्वारा आत्मसाद करना पड़ेगा, तब हम अच्छे नागरिक कहलायेंगे. मौके हरि नंदन, रुपेश कुमार, श्याम मोदी, संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, शशि कुमार, उदय कुमार, मंतोष कुमार, अनिता कुमारी, बबिता कुमारी, लख्खी देवी, रुबी देवी, रीना देवी एवं उषा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >