हलसी. स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष रंजन कुमार की देखरेख में आयोजित जनता दरबार में सीओ सुश्री अंजली द्वारा कुल तीन पुराने मामले की सुनवाई की गयी. जिसमें एक मामले में दोनों पक्ष की उपस्थिति होने के दौरान दोनों पक्ष की सुनवाई करते हुए एक मामले को निष्पादित कर दिया गया. वहीं दो पुराने मामले में दोनों पक्ष की उपस्थिति नहीं होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी. जिसे लेकर दोनों पुराने मामले एवं दो नये मामले में दोनों पक्षों की नोटिस भेजा जा रहा है, ताकि दोनों पक्ष अगले तारीख के सुनवायी की तिथि में अपने कागजात के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकें. सुनवायी के दौरान मौके पर हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार, एसआई शंभू राय सहित अन्य उपस्थित थे.
तीन थानों में लगा जनता दरबार, एक आवेदन का किया निष्पादन
चानन. सीओ रवि कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को किऊल थाना, नक्सल थाना बन्नूबगीचा एवं चानन थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें किऊल थाना में एक आवेदन आया, जिसे अगले सप्ताह निष्पादन किये जाने का निर्णय लिया गया. जबकि नक्सल थाना बन्नूबगीचा में एक भी आवेदन नहीं पहुंचा. वहीं चानन थाना में दो आवेदन जिसमे एक का निष्पादन किया गया एक का निष्पादन अगले सप्ताह निष्पादन किये जाने का निर्णय लिया गया. उक्त बातों की जानकारी सीओ रवि कुमार ने दी.सूर्यगढ़ा में दो व माणिकपुर में एक मामले की हुई सुनवाई
सूर्यगढ़ा. जिले के विभिन्न थाना में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गयी. सूर्यगढ़ा थाना में सीओ स्वतंत्र कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गयी. यहां आयोजित जनता दरबार में रामपुर पंचायत के गोविंदपुर गांव के रहने वाले अजीत कुमार बनाम रामपुर गांव निवासी मनोज सिंह के वाद के अलावा बेगूसराय जिले के शाम्हो निवासी नरेश दास व नाम सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासी उमेश राय के बीच भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गयी. यहां दोनों मामले का निष्पादन नहीं हो पाया. इधर, माणिकपुर थाना में थानाध्यक्ष चंदना कुमारी एवं राजस्व कर्मचारी दीपा कुमारी द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी एक मामले की सुनवाई की गयी. यहां उक्त मामले का निष्पादन कर दिया गया. वहीं मेदनी चौकी थाना में थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार एवं अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि यहां दो मामले की सुनवाई हुई. जिसमें सक्षम पदाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया है. इधर, अंचलाधिकारी ने बताया कि यहां दोनों मामले का निष्पादन कर दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
