28 मई से सात जून तक होगी ईवीएम की जांच

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में शुक्रवार को एडीएम सुधांशु शेखर ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

एडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित वेयर हाउस में होगी, इवीएम की प्रथम स्तरीय जांच

लखीसराय.

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में शुक्रवार को एडीएम सुधांशु शेखर ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. जिसमें 28 मई से सात जून तक ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित वेयर हाउस में इवीएम की प्रथम स्तरीय जांच, यानी एफएलसी को लेकर आवश्यक जानकारी दी गयी. बताया गया कि अभी जिले में कुल 1592 बीयू, 1243 सीयू तथा 1336 वीवीपेट उपलब्ध है. बताया गया कि एफएलसी का कार्य ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित वेयर हाउस के एफएलसी हाल में 28 मई से सात जून तक संपन्न किया जायेगा. यह कार्य लगातार सामान्य दिनों की तरह अवकाश के दिन में भी पूर्वाहन नौ बजे से अपराह्न सात बजे तक किया जायेगा. ईसीआईएल के कुल नौ इंजीनियर द्वारा एफएलसी का कार्य किया जायेगा. सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कहा गया है कि इस दौरान एफएलसी हाल में आपकी उपस्थिति अनिवार्य है. एनेक्सचर थ्री में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल हस्ताक्षर करेंगे. ईसीआइएल अभियंताओं द्वारा प्रत्येक इवीएम व वीवीपैट मामले में प्रत्येक 16 कैंडिडेट बटन के लिए छह मतों के साथ मॉक पोल किया जायेगा. बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को व प्रथम स्तरीय जांच की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी तथा उन्हें बताया गया कि इस दौरान उन्हें क्या करना है. एटीएम ने कहा कि एफएलसी के दौरान मोबाइल फोन वर्जित रहेगा. एफएलसी के दौरान सीसीटीवी कैमरे, लाइव वेब कास्टिंग व वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जायेगी. एफसीसी के दौरान एफएलसी हाल में प्रवेश करने वाले सभी का परिचय पत्र बनाना अनिवार्य है बिना परिचय पत्र के एफएलसी हाल में प्रवेश वर्जित रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >