नगर प्रशासन ने शहर की मुख्य सड़क से हटाया अतिक्रमण

शहर की मुख्य सड़क से हटाया अतिक्रमण

लखीसराय. शहर के मुख्य सड़क से मंगलवार को अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया. नप ईओ अमित कुमार एवं नगर मिशन प्रबंधक राजीव कुमार के नेतृत्व में सफाई पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार रावत, आदेशपाल सूरज कुमार, रमाशंकर कुमार, विजय कुमार समेत अन्य नप कर्मी समेत कवैया थाना की पुलिस के द्वारा अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गयी कि वे सब अपने अपने गुमटी, ठेला आदि फुटपाथ दुकान अभी ही हटा लें, अन्यथा नप कर्मियों के द्वारा हटाये जाने के बाद उन से जुर्माना की वसूली की जायेगी. नप ईओ के द्वारा कहा गया कि अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में ही नोटिस दिया गया है. अतिक्रमण हटाने के कई बार माइक से घोषणा भी किया गया है. इससे पूर्व सोमवार को नया बाजार के रेलवे पुल से पचना रोड मोड़ के साथ साथ कवैया रोड मोड़ तक सड़क के दोनों किनारे छह छह फीट हटके दुकान लगाने की बात कही कही है. अतिक्रमण हटाने को लेकर पिछले कई माह से अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन एक तरफ अतिक्रमण हटाया जाता है तो दूसरी तरफ फिर से अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क का अतिक्रमण कर लिया जाता है. नप ईओ अमित कुमार ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए पिछले दो दिनों से अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय से लेकर सदर अस्पताल के मुख्य सड़क तक अतिक्रमण हटाने का कार्य भी किया गया है. साथ अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम भी दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >