करेंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

प्रखंड के तरहारी गांव में करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तरहारी निवासी स्व कामता सिंह के 67 वर्षीय पुत्र जागेश्वर सिंह के रूप में हुई.

हलसी. प्रखंड के तरहारी गांव में करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तरहारी निवासी स्व कामता सिंह के 67 वर्षीय पुत्र जागेश्वर सिंह के रूप में हुई. ग्रामीणों ने बताया कि जागेश्वर सिंह सुबह अपने खेत देखकर वापस घर लौट रहे थे कि गांव की गली में बिजली का तार लूज था, जिसे वे देख नहीं पाये, नतीजन बिजली का तार बायें गाल को टच किया, जिससे वे धरती पर जोड़दार टक्कर के साथ गिर गये. ग्रामीणों ने जब तक उन्हें देखा तब तक वे मौत के मुंह में समा चुके थे. करेंट से मौत होने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा हलसी पुलिस को दी गयी. हलसी थानाध्यक्ष विकास कुमार तिवारी के निर्देश पर एसआई अल्लाउद्दीन पुलिस बल के साथ तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण के लिये सदर अस्पताल लखीसराय भेज दी. मौत की खबर से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि वे बहुत ही गरीब परिवार के कमाऊ सदस्य थे. मौके पर शिक्षक नेता बिपिन बिहारी भारती, बल्लोपुर पूर्व मुखिया शिवेंद्र कुमार डबलू, सुबोध कुमार, रामउदय कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, विलटू सिंह, पीयूष कुमार, गणेश कुमार, शशिभूषण कुमार, अजीत कुमार, अंकज कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >