ई-रिक्शा की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत

ई-रिक्शा की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत

इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में बख्तियारपुर के समीप वृद्ध की गयी जान

सूर्यगढ़ा. लखीसराय-सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में नवाबगंज गांव के समीप ई-रिक्शा की टक्कर से घायल एक 65 वर्षीय वृद्ध की इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते ही में मौत हो गयी. मृतक की पहचान नवाबगंज गांव के रहने वाले स्वर्गीय बोढी यादव के पुत्र 68 वर्षीय प्रकाश यादव के रूप में हुई. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया है. घटनास्थल पर मामले की जानकारी ले रहे एसआइ मोहम्मद आलम ने बताया कि घटना रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है. मृतक अपने घर के पास ही एनएच 80 क्रॉस कर रहे थे, तभी लखीसराय से सूर्यगढ़ा की ओर आ रही एक बैटरी से चलने वाली ई-रिक्शा की चपेट में आ गये. इससे वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय ले जाया गया. यहां से गंभीर स्थिति में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन पटना ले जाने के क्रम में बख्तियारपुर के समीप घायल वृद्ध की मौत हो गयी. पुलिस के मुताबिक वाहन का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस वाहन को जब्त कर सूर्यगढ़ा थाना ले आयी. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >