गंगा स्नान के दौरान डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत

गंगा स्नान करने आये एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गयी जब उनके आठ वर्षीय पुत्र की गंगा नदी में डूबने मौत हो गयी

बड़हिया. गंगा स्नान करने आये एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गयी जब उनके आठ वर्षीय पुत्र की गंगा नदी में डूबने मौत हो गयी. मृतक की पहचान गौरव कुमार (उम्र 8 वर्ष) के रूप में हुई है. जमुई जिला के दुमरकोला का रहने वाला था. वह अपने पिता धनराज यादव और अन्य परिजनों के साथ बड़हिया कॉलेज गंगा घाट पर स्नान करने आया था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान के दौरान गौरव गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया. परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे किसी तरह पानी से बाहर निकाला और तत्काल बड़हिया रेफरल अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. गंगा स्नान के पावन अवसर पर हुई इस दुखद घटना ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >