दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में आठ जख्मी

दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में आठ जख्मी

कचरा हटाने व आपसी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प, पुलिस जांच में जुटी

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग जगह मारपीट की घटना हुई, जिसमें कुल आठ लोगों के जख्मी होने की सूचना है. सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में प्राथमिक उपचार हुआ. बुधवार की सुबह आठ बजे मानो इंग्लिश गांव में गोइठा ठोकने के दौरान कचरा हटाने को लेकर विवाद हुआ. इसे लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. यहां मारपीट में एक पक्ष के देवेंद्र बिंद की पत्नी रीता देवी जख्मी हो गयीं. उनका सिर फट गया. यहां दूसरे पक्ष के इंद्रदेव बिंद, उनकी पत्नी ताखो देवी व बीरबल बिंद की पत्नी राधा कुमारी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ. राधा देवी ने बताया वे गोइठा ठोक रही थी. कचरा हटाने को लेकर विवाद हुआ. इसे लेकर बीरबल कुमार सहित अन्य द्वारा मारपीट किया गया. विरोधी पक्ष द्वारा भी मारपीट का आरोप लगाया गया है. सूर्यगढ़ा थाना में मामले को लेकर आवेदन दिया गया है. इधर, बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा में आपसी विवाद को लेकर मारपीट में इसी मोहल्ला के रहने वाले सुलेंद्र पासवान, उनकी पत्नी सरिता देवी, पुत्री मीरा कुमारी व पुत्र सुजीत कुमार जख्मी हो गए. सूर्यगढ़ा पुलिस द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. यहां मीरा कुमारी का सिर फट गया. पीड़ित पक्ष ने गोतिया के लोगों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >