बढ़ती गैस कीमतों के खिलाफ फूंका प्रधानमंत्री व पेट्रोलियम मंत्री का पुतला

बढ़ती गैस कीमतों के खिलाफ फूंका प्रधानमंत्री व पेट्रोलियम मंत्री का पुतला

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के बहाने एलपीजी की किल्लत व महंगाई पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लखीसराय. शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित मुख्य सड़क पर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन अमेरिका, इजराइल व ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण देश में एलपीजी गैस की कीमतों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी व इसकी किल्लत के विरोध में आयोजित किया गया था. पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन भी किया.

गरीबों की पहुंच से बाहर हुआ रसोई गैस

विरोध प्रदर्शन के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश अनीश ने कहा कि एलपीजी की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. जिससे आम जनता, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक ओर उज्ज्वला योजना के नाम पर गरीबों को कनेक्शन देने का ढोंग किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कीमतों को इतना बढ़ा दिया गया है कि वह आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गयी है.

पारंपरिक ईंधन की ओर लौटने को मजबूर जनता

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वर्तमान स्थिति इतनी विकट हो गयी है कि कई गरीब परिवार अब सिलेंडर भरवाने में पूरी तरह असमर्थ हैं. वे मजबूरी में फिर से लकड़ी व चूल्हे जैसे पारंपरिक ईंधनों का सहारा ले रहे हैं, जो स्वास्थ्य व पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक है. उन्होंने इसे सरकार की विफल नीतियों का परिणाम बताया.

आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाने की चेतावनी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस की कीमतों में कमी नहीं की गयी, तो पार्टी इस आंदोलन को और उग्र करेगी. आने वाले समय में इस मुद्दे को जिले के हर गांव तक पहुंचाया जायेगा ताकि सरकार की जनविरोधी नीतियों की नयी सच्चाई जनता के सामने आ सके.

इस मौके पर पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार साव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उचित यादव, जय किशोर यादव, प्रेम कुमार, शत्रुघन सिंह, विनय कृष्ण मेहता, अलख सिंह, रामविलास सिंह, मधेश्वर सिंह, अर्जुन सिंह, चुन्नू सिंह, महेंद्र यादव, नवल किशोर सिंह, संजीव कुमार, संजय सिंह, दयानंद दास, राजकुमार पासवान, विजय सिंह, अजय सिंह, धनंजय कुमार एवं संटू यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >