रामगढ़ चौक के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटी, चार घायल

जिले के रामगढ़ चौक के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी

लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. इस दुर्घटना में सवार चार लोग घायल हो गये. घायलों की पहचान अवधेश कुमार के 22 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार, 55 वर्षीय बबिता देवी, स्व. बातो महतो के 60 वर्षीय पुत्र बटोरन महतो और रविंद्र महतो की 55 वर्षीय पत्नी लुबा देवी के रूप में की गयी है. सभी घायल मानिकपुर खाड़पर गांव के निवासी बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग रामगढ़ चौक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के बाद टोटो से अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रामगढ़ चौक के पास वाहन चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया, जिससे ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गयी और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण सह आपदा मित्र राम कुमार, उत्तम कुमार व रोहित रंजन ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा. अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >