अस्पताल के बेहतर संचालन के लिए डीएस का चिकित्सकों के साथ की बैठक

डीएस डॉ अमित ने बताया कि नये सिरे से ड्यूटी रोस्टर तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय चिकित्सक के टीम का गठन किया गया.

-सदर अस्पताल के सभी यूनिट का चिकित्सक को बनाया गया नोडल पदाधिकारी

-जेनरल में दो, विशेष ओपीडी में चिकित्सक के नियमित उपस्थिति को लेकर चिंतन मंथन

-नये सिरे से ड्यूटी रोस्टर तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय चिकित्सक का टीम किया गया गठन

-बनाये गये वार्ड के नोडल पदाधिकारी को वार्ड की सारी जिम्मेदारी संभालने का दिया गया निर्देश

लखीसराय. सदर अस्पताल के सभागार में बुधवार को अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित की अध्यक्षता में अस्पताल के बेहतर संचालन के लिए चिकित्सकों के महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज को गुणवत्तापूर्ण व बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए चिंतन मंथन किया गया. अस्पताल में कार्ययुक्त सभी 21 यूनिट का अलग-अलग चिकित्सक को नोडल पदाधिकारी बनते हुए उनसे संबंधित वार्ड की जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया गया. डीएस डॉ अमित ने बताया कि नये सिरे से ड्यूटी रोस्टर तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय चिकित्सक के टीम का गठन किया गया. जिसमें डॉ आलोक कुमार, डॉ राज अभय, डॉ संगीता कुमारी, डॉ हरदीप बगेरिया एवं डॉ सुधांशु कुमार को शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि इमरजेंसी, लेबर, लैब ब्लड बैंक, ओपीडी, आईपीडी, रेडियोलॉजिस्ट जिसमें एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं सिटी स्कैन शामिल है. अतिरिक्त सेवा, पोस्टमार्टम, पोस्ट ऑपरेटिव सहित सभी वार्ड का नोडल की जिम्मेदारी चिकित्सक को दिया गया है. संबंधित वार्ड के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वार्ड के सारे एक्टिविटी स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति, उपकरण की उपलब्धता संबंधित वार्ड में मरीज को दी जाने वाली सुविधा का मॉनिटरिंग करेंगे. किसी तरह की कमी होने पर अस्पताल प्रबंधन के को मामला संज्ञान में देंगे जिसे तत्परता के साथ पूरा किया जायेगा. उन्होंने बताया कि किसी भी स्थिति में सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज को मौजूद स्वास्थ्य कर्मी व उपकरण के सहयोग से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करना सभी चिकित्सक की सामूहिक जिम्मेदारी है. जिसका निर्वहन के लिए यह विशेष बैठक बुलाया गया. उन्होंने बताया कि बैठक में अधिकांश चिकित्सक शामिल हुए. कुछ निजी कारण व अन्य परेशानी के वजह से शामिल नहीं है. शामिल नहीं होने का कारण भी अस्पताल प्रबंधन को उपलब्ध करा दिया. मौके पर डॉ आलोक कुमार, डॉ रोशन चिरंजीव, डॉ संगीता राय, डॉ राज अभय, डॉ हरदीप बगेरिया, डॉ आरके उपाध्याय, डॉ विभूषण कुमार, डॉ सुधांशु कुमार, डॉ गोपाल कुमार, डॉ रूपा सिंह, डॉ हरिप्रिया, डॉ ब्रजेंद्र कुमार, डॉ मणि भूषण कुमार एवं अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती सहित अन्य लोग मौजूद थे.

—————————————————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >