शराब के नशे में शराबी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को शराबी को गिरफ्तार किया गया. जिसकी पहचान प्रेमडीहा गांव निवासी महेंद्र पासवान के 34 वर्षीय पुत्र रंजन पासवान के रूप में पहचान हुई है

हलसी. थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को शराबी को गिरफ्तार किया गया. जिसकी पहचान प्रेमडीहा गांव निवासी महेंद्र पासवान के 34 वर्षीय पुत्र रंजन पासवान के रूप में पहचान हुई है. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि शराब के नशे में एक शराबी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि शराबी के द्वारा नशे की हालत में सड़क पर शोर मचाया जा रहा था. वह पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा, तभी एसआई सौरभ सुमन एवं पुलिस बल के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं पूछताछ के दौरान उसके मुंह से शराब पीने का दुर्गंध आ रहा था एवं कब्जे में लेकर शराबी को शराब की पुष्टि को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी लाया गया. जहां उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा शराबी का जांच किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >