डीआरएम ने लखीसराय स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य का लिया जायजा

डीआरएम ने लखीसराय स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य का लिया जायजा

लखीसराय. पूर्व मध्य रेलवे दानापुर रेल मंडल के डीआरएम जयंत चौधरी गुरुवार को स्पेशल ट्रेन से पहले लखीसराय स्टेशन पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इसके बाद स्टेशन परिसर के निर्माण हो रहे बिल्डिंग की जानकारी ली. उन्होंने संवेदक से कार्य पूरा होने को लेकर पूछताछ की. जिसके बाद डीआरएम ने सीनियर डीसीएम से भी निर्माण कार्य के बारे में आपसी चर्चा की. निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद लखीसराय स्टेशन का लुक एवं मुख्य द्वारा के बारे में जानकारी दी गयी. स्टेशन परिसर में सुविधा को लेकर भी डीआरएम द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बुकिंग कार्यालय के साथ-साथ यात्रियों के ठहरने एवं बैठने की सुविधा को लेकर भी उनके द्वारा निर्देश दिया गया. डीआरएम ने संवेदक को समय से कार्य पूरा करने आदेश दिया है. डीआरएम टीम स्पेशल ट्रेन से लखीसराय से किऊल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंचे. जहां डीआरएम अपने सैलून में ही बैठे रहे. मंडल कार्मिक अधिकारी अतुल कुमार द्वारा स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय का बकाया बिल पंजी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन के सभी कर्मियों का विभिन्न तरह के भत्ता के बारे में जानकारी ली. सीनियर डीसीएम के द्वारा रेलवे स्टेशन पर स्थित विभिन्न कैटरिंग टी स्टाल की जांच की गयी. उनके द्वारा खाने-पीने के सामान में एक्सपायरी डेट के साथ रेट आदि की चेकिंग किया गया. किऊल स्टेशन पर परिचालन, क्रू, एसएम कार्यालय, कैटरिंग आदि का निरीक्षण तकरीबन एक घंटा तक चला. इस बीच सभी रेलकर्मी व्यस्त रहे. निरीक्षण के दौरान एसएम विकास चौरसिया, टीआई अविनाश कुमार, पार्सल प्रभारी पी सुबंधु, सीआईटी समेत अन्य रेलकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >