अभयपुर रेलवे स्टेशन पर पेयजल की समस्या, सुधार का निर्देश

जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच अभयपुर रेलवे पर गुरुवार को प्रधान मुख्य अभियंता विक्रम गुप्ता के द्वारा करीब आधे घंटे तक अभयपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

प्रधान मुख्य अभियंता ने किया अभयपुर रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य का निरीक्षणमसूदन व घोघी बरियारपुर हॉल्ट के विकास की अभियंता के पास रखी गयी मांग पीरीबाजार. जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच अभयपुर रेलवे पर गुरुवार को प्रधान मुख्य अभियंता विक्रम गुप्ता के द्वारा करीब आधे घंटे तक अभयपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. मुख्य अभियंता विक्रम गुप्ता करीब डेढ़ बजे अभयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे. जहां पूर्व जिला परिषद् सदस्य आशुतोष कुमार द्वारा उन्हें बुके भेंटकर स्वागत किया. साथ ही अभयपुर रेलवे स्टेशन के समस्याओं से अवगत कराया. अभयपुर रेलवे स्टेशन पर नया स्टेशन बिल्डिंग के कार्य की प्रगति, नवनिर्मित आरपीएफ बैरक की प्रगति, स्टेशन पर पेयजल की व्यवस्था, एक नये पैदल ऊपरी पुल को दक्षिणी छोर तक विस्तार करने का आग्रह किया. वहीं मसूदन रेलवे स्टेशन के साथ-साथ घोघी बरियारपुर हॉल्ट को विकसित करने की बात कही गयी है. साथ ही बेनीपुर रेलवे समपार फाटक 24 एई पर बना रेल अंडरपास के पास सड़क का निर्माण हुए बिना ही अंडरपास लोगों के लिए चालू कर दिया गया है. जिसमें लोगों को आने जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. बिन मौसम बरसात होने के बाद वाहन चालक जान जोखिम में डालकर उक्त जर्जर रास्ते से रेल समपार फाटक के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा था. जल्द अंडरपास का कार्य पूर्ण करने की मांग की गयी. चीफ इंजीनियर ने अभयपुर रेलवे स्टेशन पर लगे वायर बूथ को चलवाकर देखा, परंतु उसमें पानी नहीं आ रहा था. जिस पर उपस्थित पदाधिकारी को पानी की समस्या को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पानी पिलाना पुण्य का कार्य होता है. किसी भी स्थिति में जल्द पानी की व्यवस्था की जाय. निरीक्षण में प्रधान मुख्य अभियंता विक्रम गुप्ता के साथ पूर्व जिला परिषद् सदस्य आशुतोष कुमार, सीनियर डीईएन कॉर्डिनेशन नीरज कुमार, एईएन सामर्था कुमार, आईओडब्ल्यू ललन कुमार, स्टेशन प्रबंधक सतीश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >