हुसैना के पास किऊल नदी पर बने अधूरे आरसीसी पुल का डीएम ने लिया जायजा

हुसैना के पास किऊल नदी पर बने अधूरे आरसीसी पुल का डीएम ने लिया जायजा

-एप्रोच पथ के लिए जमीन अधिग्रहण एवं अधूरे पुल का निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही -बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षा तटबंध को ऊंचा करने का दिया निर्देश सूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी. बुधवार को डीएम मिथिलेश मिश्रा मेदनीचौकी के हुसैना गांव पहुंचे. एडीएम सुधांशु शेखर, डीडीसी सुमित कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राहुल कुमार, बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप, सीओ स्वतंत्र कुमार, निबंधन पदाधिकारी नीरज कुमार आदि मौजूद रहे. डीएम ने हुसैना गांव में किऊल नदी पर अर्द्ध निर्मित आरसीसी पुल की स्थिति की जानकारी ली. बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने बताया कि आरसीसी पुल के अप्रोच वक्त के लिए जमीन अधिग्रहण एवं अधूरे आरसीसी पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए प्रस्ताव भेजा जायेगा. डीएम द्वारा निर्देश दिया है. इधर हुसैना गांव में सुरक्षा तटबंध का लेयर नीचा होने पर डीएम बाढ़ के संभावित खतरे से बचाव के लिए सुरक्षा तटबंध पर मिट्टी भरकर उसे ऊंचा करने का निर्देश दिया. एक दशक से पुल निर्माण का कार्य है अधूरा- अवगिल रामपुर पंचायत के जदयू के पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 से ही उक्त आरसीसी पुल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है. कई बार क्षेत्र के सांसद एवं विधायक से इसे पूर्ण करने की मांग किया गया है. 10 दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद ललन सिंह के हुसैना गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा इसकी मांग की गयी थी. केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर अब अधूरे पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >