डीएम ने बस स्टैंड का किया स्थल निरीक्षण

डीएम मिथिलेश मिश्र ने गुरुवार को बाजार समिति प्रांगण के साथ-साथ बाइपास रोड किनारे स्थित बस स्टैंड का मुआयना किया.

लखीसराय. डीएम मिथिलेश मिश्र ने गुरुवार को बाजार समिति प्रांगण के साथ-साथ बाइपास रोड किनारे स्थित बस स्टैंड का मुआयना किया. इस डीटीओ मुकुल पंकज मणि ने बताया कि जाम की समस्या को लेकर डीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया है. वीरान पड़े बाजार समिति के परिसर के उपयोग को लेकर भी विचार किया जायेगा. डीटीओ के अनुसार, डीएम उपलब्ध संसाधनों का लगातार स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं. यह कार्यक्रम भी उसी की एक कड़ी है. बाजार समिति से लेकर बस स्टैंड तक बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों को भी दंडित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >