डीएम ने निर्माणाधीन पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय के धीमी कार्य पर जतायी नाराजी

जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने निर्माणाधीन पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय, शिवसोना का स्थल निरीक्षण किया

संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य को शीघ्र करें पूर्ण: डीएम

लखीसराय

जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने निर्माणाधीन पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय, शिवसोना का स्थल निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता व निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग एवं संवेदक से अब तक हुए कार्यों की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने निर्माण कार्य में अपेक्षित गति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया. साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाय, ताकि छात्राओं को शीघ्र ही इस आवासीय विद्यालय का लाभ मिल सके. जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही और स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानक में कमी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्य की निगरानी करने तथा प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया.

इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने, श्रमिकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कार्यस्थल को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र की छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक सुविधा होगी, जिससे उनकी शिक्षा एवं समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा. जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ निर्धारित समय पर लाभार्थियों तक पहुंच सके. निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >