डीएम व एसपी ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण

डीएम व एसपी ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण

लखीसराय. डीएम मिथिलेश मिश्रा व एसपी अजय कुमार ने सोमवार की पूर्वाह्न समाहरणालय के गांधी मैदान स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया. उनके साथ एडीएम सुधांशु शेखर, एसडीएम प्रभाकर कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे. डीएम ने वहां मौजूद अधिकारियों एवं वेयर हाउस की देखरेख करने वाले लोगों से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान ईवीएम की सुरक्षा रख-रखाव तथा वेयर हाउस में की गयी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया. बता दें दो दिन पूर्व ही सात जून को यहां का प्रथम स्तरीय जांच एफएलसी कार्य पूर्ण हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >