शहर के अतिक्रमण को लेकर जिला व नगर प्रशासन पड़ा शिथिल

शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक बार फिर से प्रशासन का अभियान शिथिल पड़ गया है.

लखीसराय. शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक बार फिर से प्रशासन का अभियान शिथिल पड़ गया है. अतिक्रमणकारियों के द्वारा फिर से फुटपाथ व सड़क का अतिक्रमण कर लिया गया है. पिछले दिनों शहर में अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाया गया था. इसे लेकर कई फुटपाथ दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया था. वहीं कई दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लेने पर उनके दुकान के आगे तोड़फोड़ भी किया गया था. जिला व नगर प्रशासन के द्वारा अतिक्रमणकारियों को कई बार चेतावनी भी दी गयी थी. बावजूद अतिक्रमण के कारण शहर में फिर से एक बार प्रतिदिन जाम की स्थिति बन जाती है. जिससे भीषण गर्मी व धूप के कारण लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है. रेलवे पुल से लेकर दालपट्टी तक जाम रहने के कारण लोग देर तक जाम में फंसे हुए रहते हैं.

जुर्माना के रूप में बड़ी राशि होने पर नहीं होगा अतिक्रमण

जुर्माना के रूप में बड़ी राशि होने पर अतिक्रमण का दायरा कम हो सकता है. सबसे अधिक विद्यापीठ चौक व रेलवे पुल से लेकर दालपट्टी तक अतिक्रमण एक नासूर बन चुका है. अतिक्रमण हटाने के लिए जिला व नगर प्रशासन कई बार कोशिश की, लेकिन अतिक्रमण को हटा पाना जिला व नगर प्रशासन के लिए नामुमकिन ही रहा है. बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने के लिए जिला व नगर प्रशासन के द्वारा एक बार फिर से प्लानिंग की जा रही है. एक तरफ अतिक्रमण हटा है तो दूसरी तरफ प्रशासन के जाने के बाद पुन: अतिक्रमण कर लिया जाता है.

बोले अधिकारी

एसडीओ चंदन कुमार का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी. अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाता है और आगे भी चलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >